चूरू: चूरू के ऑल युवा मुस्लिम सेवा संस्थान ने शहर के जरूरतमंद परिवार को लिया गोद, दो साल तक उठाएंगे जरूरी खर्चा
Churu, Churu | Mar 2, 2025 चूरू में रमजान माह की शुरूआत के साथ ही एक जरूरतमंद परिवार को गोद लेने का जिम्मा लेकर रविवार को युवाओं ने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। ऑल युवा मुस्लिम सेवा संस्थान चूरू ने आज एक जरूरतमंद परिवार को 2 साल के लिये गोद लिया है। संस्थान के जिलाध्यक्ष संजय खान घांघू ने शाम पांच बजे बताया माहे रमजान जरूरत मंद परिवार के लिये खुशिया लेकर आए हैं।