चूरू: गांव भलाऊ टिब्बा के पास सड़क हादसे में पिता-पुत्री घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Mar 2, 2025 चूरू जिले की तारानगर तहसील के गांव भलाऊ टिब्बा के पास रविवार को सड़क हादसे में पिता पुत्री घायल हो गए। घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।