आज़मगढ़: बागलखरांव पुल के समीप तमसा नदी किनारे विश्व हिंदू परिषद व गोरक्षा रक्षा विभाग के तत्वाधान में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम
आजमगढ़ शहर के समीप बाग लखराव पुल के बगल में स्थित मंदिर के समीप तमसा नदी के किनारे विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 200 पौधों को लोगों ने नदी के किनारे लगाया गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र को हरा-भरा करना है और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।