सिविल लाइन क्षेत्र के शेरपुरा में सुरक्षा गार्ड का काम करने वाले 18 वर्षीय बालकृष्ण कुशवाह ने अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार दोपहर 2 बजे मेडिकल कॉलेज में पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि बालकृष्ण सागर का रहने वाला है। विदिशा में अपने बहन के घर पर रहा करता था।