वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज कोरबा वन मंडल के बालको वन परिक्षेत्र अंतर्गत पुटका पहाड़ क्षेत्र का भ्रमण कर पर्यावरणीय पुनरुद्धार एवं पुनर्स्थापना कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र की प्राकृतिक परिस्थितियों और पारिस्थितिक आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों को तेजी से पूरा करने तथा वन्यजीवों के अनुकूल वातावरण विकसित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल ‘राम कचहरी’ भी पहुंचे। उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
#SushasanSarkar
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh