शाहबाद: 7 नवंबर से लापता महिला का शव जंगल में मिला, इलाके में फैली सनसनी
Shahbad, Baran | Nov 14, 2026 केलवाड़ा थाना क्षेत्र के जगदीशपुरा जंगल में शनिवार को सात दिन से लापता महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गुलाबी बाई मेहता के रूप में हुई है। महिला 7 नवंबर से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना केलवाड़ा थाने में दी थी। इसके बाद से पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।