सेन्हा: सेन्हा में कार-बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल, रांची रिम्स रेफर
सेन्हा प्रखंड के कमला राइस मिल के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर कर दिया गया।