हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में चुनावी माहौल गरमाया, वार्ड 15 में 6 बार की पार्षद भाजपा प्रत्याशी नगीना बाई के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब
हनुमानगढ़ में निकाय चुनावों की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। वार्डों में चुनावी प्रचार अब अपने चरम पर है। इसी कड़ी में हनुमानगढ़ के वार्ड नंबर 15 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नगीना बाई के समर्थन में एक विशाल चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में उमड़ी वार्ड वासियों की भारी भीड़ ने चुनाव परिणामों के संकेत अभी से देने शुरू कर दिए हैं। सभा में महिलाओं