पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग धरना स्थल पर नियोजित शिक्षकों ने किया एक दिवसीय भूख हड़ताल
बिहार में चार लाख के करीब नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाना है। बिहार बोर्ड इस परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी को करने जा रहा है। लेकिन सभी नियोजित शिक्षक इस परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। नियोजित शिक्षकों का कहना है कि उन्हें बिना किसी परीक्षा के राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए।