पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को बताया भ्रष्टाचार के प्रतीक
शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि एक बिहार को लूटने वाला है तो दूसरा देश को लूटने वाला। स्वाभाविक है कि दोनों एक साथ घूमेंगे।