पटना ग्रामीण: ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने का दिया निर्देश
शुक्रवार को CM नीतीश कुमार ने राजेन्द्र नगर स्थित निर्माणाधीन ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने कार्य प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन कार्यों को तेजी से पूरा करें।