दमयंती नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों को समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
दमोह कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार दोपहर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने विभिन्न विभागों के लंबित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयासों से ही लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।