सिंगरौली: बरगवां पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते हुए एक हाइवा मधुबन ढाबा के पास से किया जब्त, मामला हुआ दर्ज
सिंगरौली के बरगवां पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते हुए एक हाइवा मधुबन ढाबा के पास से की जप्त,मामला हुआ दर्ज। जानकारी के अनुसार मुखबिर के सूचना पर हाइवा क्रमांक UP 63 AT 9097 को 500 घन फिट अवैध रेत के साथ जप्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। खान अधिनियम एवं अवैध खनिज परिवहन भंडारण निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।