सिंगरौली: बसनिया गांव के समीप पहाड़ी पर 17 वर्षीय नाबालिग ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली जिले की चितरंगी थाना अंतर्गत ग्राम बसनिया निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दुवेंद्र पिता फूल सिंह उम्र 17 वर्ष घर से बिना बताए दोपहर के समय कहीं चला गया। गांव में हल्ला गुहार सुनाई दिया कि दुवेंद्र का शव पहाड़ी पर पेड़ पर लटकता हुआ देखा गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतार कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।