सिंगरौली: नवागत निगम आयुक्त अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कर रहे लगातार कार्यवाही, बैढन शहर में किए गए अतिक्रमण को कराया मुक्त
सिंगरौली नगर पालिक निगम के नवागत आयुक्त दयाकिशन शर्मा ने जैसे ही सिंगरौली नगर पालिक निगम के आयुक्त का पद संभाला है। वह ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। वही आज दोपहर के समय निगम आयुक्त ने बैढन शहर में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया और सड़क किनारे एवं दुकान के सामने सामान रखने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी है कि सड़क पर अतिक्रमण न करें और आगे से अगर अतिक्रमण करते हैं तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के साथ जुर्माना भी किया जाएगा।