सिंगरौली: कलेक्ट्रेट सभागार में व्यय प्रेक्षक ने एसएसटी, एफएसटी व्यय टीम में लगे अधिकारियों के साथ की बैठक
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक नमिता पटेल (IRS IT) ने आज सीधी संसदीय क्षेत्र 11 जिला सिंगरौली के अध्यक्षता एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में एस.एसटी,एफएसटी व्यय लेखा में सलग्न अधिकारियो के साथ बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर श्री शुक्ला के द्वारा जिले में स्थापित किये गये अंतरराज्यी चेकपोस्टो के साथ साथ एसएसटी, एफएसटी के साथ जिले में स्थापित कंट्रोल रूम मीडिया प्रमाणन कंक्ष के संबंध में अवगत कराया गया। व्यय प्रेक्षक ने अधिकारियो को निर्देश दिये कि अपने दायित्वो का सतर्कता पूर्वक निष्ठा के साथ निर्वहन करे।