सिंगरौली: चितरंगी थाना क्षेत्र के दो स्थानों में हुए हादसे में ट्रैक्टर एवं पिकअप की टक्कर से दो लोगों की हुई मौत
चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम पोडी एवं एनएच 39 भर्रा मार्ग में क्रमशः ट्रैक्टर एवं पिकअप वाहन की टक्कर से दो लोगों की अकाल मौत हो गई है। वही ट्रैक्टर से हुए हादसे में मौत के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन टीआई ने किसी तरह मामले को शांत कराया। वहीं दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर पुलिस दोनों चालकों की तलाश कर रही है।