सिंगरौली: एक दर्जन से अधिक बुलेट बाइक पर मॉडीफाई साइलेंसर लगाने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस ने की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशानुसार जिला सिंगरौली में तेज आवाज में चलने वाले बुलेट चालकों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है। जिसके पालन में शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग लगाकर 16 बुलेट मोटरसाइकिल जिसमे मॉडिफाई साइलेंसर लगवा कर शहर के अंदर तेज आवाज में चलने वाले चालकों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही के साथ मॉडीफाई सांइलेसर निकलवाने की कार्यवाही की गई।