पश्चिमी सिंहभूम जिले की सभी खुदरा शराब दुकानों में अब शराब की बिक्री ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम के माध्यम से करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक रंजन तिवारी ने सभी लाइसेंसधारी दुकानों को निर्देश जारी करते हुए व्यवस्था को सख्ती से लागू करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।