निंबीजोधा सड़क मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार हिसार से जैसलमेर जा रही एक कार में अचानक आग लग गयी। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।कार में सवार एक युवक और दो महिलाओं ने खुद कर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली।