गुना: 108 एंबुलेंस बनी फरिश्ता, प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की एंबुलेंस में कराई सुरक्षित डिलीवरी, राघोगढ़ अस्पताल में भर्ती
Guna, Guna | Apr 15, 2026 गुना जिले में 108 एंबुलेंस ने एक बार फिर फरिश्ता बनकर पप्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई। मामला राघोगढ़ ब्लॉक के बंदरगड़ा गांव का है जहां पर 15 अप्रैल दोपहर को सबीला खान को लेने गई 108 एंबुलेंस की EMT सुमन कुशवाहा ने सबीला खान की एंबुलेंस में सुरक्षित डिलीवरी कराई। उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जच्चा बच्चा स्वस्थ है।