टीकमगढ़: जल जीवन मिशन अंतर्गत टीकमगढ़ में चल रहे कार्यों की पीआईयू मैं समीक्षा बैठक की गई आयोजित, महाप्रबंधक लखन लाल तिवारी रहे मौजूद
परियोजना प्रबंध इकाई पीआईयू में जल जीवन मिशन छतरपुर एवं टीकमगढ़ में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठेकेदार और आईएसए संस्थाओं के द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा और एक सप्ताह की कार्य योजना तैयार की गई। बैठक में महाप्रबंधक लखन लाल तिवारी मौजूद रहे। इस दौरान लखन लाल तिवारी ने सभी कॉन्ट्रैक्टर से वर्षा से पूर्व रोड रेस्टोरेशन कार्य 100% करने पर चर्चा की। इंटेक वेल कार्य की प्रगति पर एवं अन्य कार्यों की चर्चाएं की।कॉन्ट्रैक्टर द्वारा समस्त कार्यों को समय में पूर्ण करने पर सहमति जताई गई।