टीकमगढ़: मंगरा गाव में चार लोगों के साथ की गई मारपीट, एसपी कार्यालय में दिया गया आवेदन
मंगरा गांव में चार लोगो के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया गया कि दिनांक 17 मई को रात के 9:00 बजे सत्येंद्र लोधी ने कमलेशपाल नाम के व्यक्ति को फोन लगाकर अपने खेत पर बुलाया और फिर लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बताया गया कि कमलेश को बचाने गए उसके परिवार के अन्य तीन लोगों के साथ भी मारपीट की गई। घटना की शिकायत बुड़ेरा थाने में की गई लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।कार्यवाही की मांग को लेकर आज एसपी कार्यालय में आवेदन दिया गया है।