टीकमगढ़: जिला पंचायत सभाकक्ष में कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परीक्षा परिणाम पर व पुनः परीक्षा के संबंध में बैठक हुई आयोजित,जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवीत कुमार धुर्वे की अध्यक्षता में जिला परियोजना प्रबंधन ईकाई तथा कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परीक्षा परिणाम पर व पुनः परीक्षा के संबंध में जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने समस्त डाइट स्टाफ, एपीसी व बीआरसी, बीएसी को आगामी शैक्षिक सत्र के लिये दिशा-निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने जिले में संचालित 80 स्मार्ट क्लास के शिक्षकों के विशेष प्रशिक्षण देने के लिए डाइट को निर्देशित किया।