पटना मेट्रो अब भूतनाथ से आगे बढ़कर मलाही पकड़ी तक पहुंचने जा रही है!
राजधानी पटना के लोगों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी। 2 जुलाई से पटना मेट्रो का परिचालन मलाही पकड़ी स्टेशन तक शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही शहर के हजारों यात्रियों को पहले से अधिक तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।
करीब 31 किलोमीटर लंबे, 26 स्टेशनों वाले पटना मेट्रो प्रोजेक्ट का निर्माण लगभग 13,500 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। पहले चरण में आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ स्टेशन पर मेट्रो सेवा उपलब्ध थी। अब मलाही पकड़ी स्टेशन भी इस नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। फिलहाल खेमनीचक स्टेशन का निर्माण पूरा नहीं हुआ है, इसलिए मेट्रो आईएसबीटी → जीरो माइल → भूतनाथ → मलाही पकड़ी तक चलेगी और वहीं से वापस आईएसबीटी लौटेगी।
मलाही पकड़ी तक विस्तार होने से यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है और खासकर कंकड़बाग, मलाही पकड़ी व आसपास के इलाकों के लोगों का सफर पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा।
2 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस नए स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। तैयारियां अंतिम चरण में हैं और राजधानी आधुनिक परिवहन व्यवस्था की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाने जा रही है।
#PatnaMetro #MalahiPakri #Patna #Bihar #Metro #Infrastructure #Development #Way4U
Bihar, India | Jun 30, 2026