प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।
दिनांक: 17.07.2026
*लखीसराय जिला में 21 से 23 जुलाई 2026 तक लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप नागरिकों को जिले में ही मिलेगी पासपोर्ट सेवा।*
विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से लखीसराय जिले में दूसरी बार दिनांक 21 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन समाहरणालय परिसर, लखीसराय में किया जाएगा।
इस कैंप का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेन्द्र कुमार एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, पटना स्वधा रिजवी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
जिले में पासपोर्ट आवेदनों की बढ़ती संख्या एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिससे लोगों को अपने ही जिले में पासपोर्ट संबंधी सेवाएं सुलभ हो सकें।
कैंप के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन, लखीसराय द्वारा सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं आधारभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि जिन व्यक्तियों को पासपोर्ट बनवाना है अथवा पासपोर्ट से संबंधित सेवाओं की आवश्यकता है, वे निर्धारित तिथि से पूर्व आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन एवं अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि कैंप का अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सके।
12 views | Lakhisarai, Bihar | Jul 17, 2026