बाढ़: बाढ़ के नवादा में बारिश से बथान ढहा, 4 गायें घायल, एक की मौत
Barh, Patna | Jul 26, 2025 बाढ़ के नवादा में एक बथान बारिश के कारण ढह गया। जिसमें बंधी चार गायें ज़ख्मी हो गयी। उनमें से एक गाय गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। किसान अवधेश कुमार चौधरी ने शुक्रवार को लगभग 1 बजे बताया कि कल रात हुई बारिश में झोपड़ी गिर गया जिसमें 4 गायें ज़ख्मी हो गयी जबकि एक मौत से जूझ रही हैं। हालांकि कुछ घंटे बाद गंभीर रूप से जख्मी गाय की मौत हो गई।