बाढ़: अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ ने ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया
Barh, Patna | Jul 28, 2025 बाढ़ के अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को लगभग 1 बजे अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया विधानसभा चुनाव की घोषणा होने तक ई वी एम डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर बनाया गया है, जिसमें जो भी नए मतदाता है वो यहां आकर वोट देने के तरीके सीख सकते हैं। यहां कोई भी आकर यहां यह जान सकता है कि मतदान कैसे किया जाता है।