बिलासपुर: बिलासपुर तहसील में सेवा सेतु अभियान: पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लें, सोलर पैनल पर मिलेंगे ₹78 हजार
उमरिया जिले की बिलासपुर तहसील क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ दिलाने के लिए सेवा सेतु अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नागरिकों को योजना की जानकारी देने के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना के तहत घर की छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवान