बालूमाथ: डीटीओ ने बालूमाथ बस पड़ाव और थाना चौक में चलाया जांच अभियान, 38 वाहनों का काटा चालान
आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल द्वारा औचक निरीक्षण बालूमाथ बस पड़ाव एवं थाना चौक के पास कि गई l इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने जिला परिषद बस पड़ाव बालूमाथ का औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बस पड़ाव परिसर में किसी भी हालत में भारी वाहन खड़ा न किया जाए। इस दौरान 38 वाहनों का ऑन लाइन चालान काटा गया l