सीसीटीवी कैमरे लगाना पड़ा भारी, शराब तस्करों ने युवक पर ला.ठी-डं.डों से किया हमला, चार लोगों पर केस
मुरैना। रामपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाना 25 वर्षीय कृष्ण पाल जाटव को भारी पड़ गया। पीड़ित का आरोप है कि कैमरों में गांव में अवैध शराब बेचने वालों की गतिविधियां रिकॉर्ड होने से नाराज आरोपियों ने रात करीब 8 बजे उस पर ला.ठी-डं.डों से हमला कर दिया। हमले में कृष्ण पाल घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने बीरेंद्र निबोरिया, रविकांत, सचिन और हरिसिंह निबोरिया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#morena #मुरैना #पुलिस
Morena Nagar, Morena | Oct 1, 2026