सिवनी: सिवनी में संत रविदास की 650वीं जयंती पर भव्य कलश रथ यात्रा का शुभारंभ, विधायक दिनेश राय मुनमुन शामिल
Seoni, Seoni | Aug 20, 2026 सिवनी में संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को भव्य कलश रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। टैगोर वार्ड स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन शामिल हुए। उन्होंने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और विधिवत कलश पूजन किया।