धौलपुर: राजाखेड़ा बाईपास पर जाम और गंदे पानी की समस्या को लेकर लोगों ने किया धरना प्रदर्शन
धौलपुर। जाम और गंदे पानी की समस्या से परेशान लोगों ने धौलपुर में राजाखेड़ा बाईपास पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। धौलपुर राजाखेड़ा मार्ग पर जाम लगने की खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस के साथ निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिनकी समझाइश के बाद जाम खोला गया।