कालपी: धमना में अतिरिक्त दहेज को लेकर विवाहिता की मारपीट व प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Mar 24, 2025 कालपी के ग्राम धमना निवासिनी रजनी यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 20 मार्च को मेरे दतिया निवासी पति रोहित यादव समेत 3 लोगों ने शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए अतिरिक्त दहेज में एक सोने की जंजीर व 2 लाख रुपए की मांग पूरी ना करने पर मारपीट की थी, जिसको लेकर पुलिस ने 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर सोमवार सुबह करीब 11 बजे जानकारी दी है।