प्रतापगढ़: जिला स्टेडियम में आयोजित बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में गौरा ने जीता हैंडबाल मैच, शनि और श्रेया ने जीती कुश्ती
जिला स्टेडियम में बुधवार को हुई बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में गौरा की बालिका और बालक टीम ने बास्केटबाल का फाइनल मैच जीत लिया। वही दूसरी तरफ इसी ब्लाक की बालिका और बालक टीम ने हैंडबाल की प्रतियोगिता भी जीत ली। कुश्ती में 35 से 40 किलो भार में सदर ब्लॉक से बालक वर्ग में शनि गौतम और बालिका वर्ग 30 से 45 किलो भार में श्रेया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।