मोठ: मोठ में गरजे एसडीएम, क्रशरों पर औचक छापा, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Moth, Jhansi | Apr 3, 2026 मोठ में एसडीएम अवनीश तिवारी ने खनिज विभाग की टीम के साथ ग्राम दासना स्थित क्रशरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खनन गतिविधियों, सुरक्षा मानकों और अभिलेखों की गहन जांच की गई। एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अवैध खनन या नियमों के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ओवरलोडिंग पर तत्काल चालान के निर्देश दिए गए, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।