जमुई के मलयपुर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल (11वीं वाहिनी) के परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह में 581 नव-प्रशिक्षित महिला आरक्षियों ने पुलिस सेवा में औपचारिक प्रवेश किया। 216 दिनों के कठिन एवं आधुनिक प्रशिक्षण के बाद इन वीरांगनाओं ने विधि-व्यवस्था संधारण, जनसेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने की शपथ ली।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। नई ऊर्जा, नए संकल्प और सेवा भावना के साथ बिहार पुलिस को मिला 581 महिला जवानों का सशक्त बल।
सभी नव-नियुक्त महिला आरक्षियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
#Jamui #Malaypur #BiharPolice #WomenPolice #MahilaSashaktikaran #PassingOutParade #PoliceTraining #BiharSpecialArmedPolice #WomenEmpowerment #JamuiNews #BiharNews #PoliceService #NariShakti #LawAndOrder #IndianPolice #ProudMoment #GraduationParade #Bihar