चांडिल: चांडिल यांत्रिक विभाग में तैनात होमगार्ड जवानों का 18 महीनें से मानदेय नहीं मिलने से परेशान होमगार्ड जवान,भुगतान की मांग
चांडिल डैम स्थित यांत्रिक विभाग में तैनात होमगार्ड जवानों के 18 महीने से बकाया मानदेय के भुगतान नहीं हुआ है।बकाया भुगतान को लेकर को लेकर शनिवार दोपहर 2 बजे यांत्रिक प्रमंडल चांडिल के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई है।जिसमें बताया गया कि चांडिल डैम स्थित यांत्रिक विभाग में तैनात होमगार्ड जवानों का भुगतान लगभग डेढ़ साल से रुका हुआ है।