पतरातू: पतरातु डैम के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल, रांची रिम्स रेफर
पतरातू डैम के स्थित बीते रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से तीनों युवकों को एंबुलेंस के द्वारा रांची ले जाया गया है। तीनों युवक पलानी मांझी टोला के रहने वाले हैं जिनका नाम रोहित मांझी, प्रदीप मांझी और गणेश मांझी हैं।