पतरातू: अरगड्डा भीटीसी सेंटर मुख्य सड़क से पुलिस पीसीआर ने एक भटकती युवती को पूछताछ के बाद सकुशल थाने ले गई
अरगड्डा भीटीसी सेंटर मुख्य सड़क से रामगढ़ पुलिस पीसीआर ने एक भटकती युवती को पूछताछ करने के बाद अपने साथ रामगढ़ थाना ले गई है,दरअसल इस बारे में अरगड्डा सिरका के समाजसेवियो ने अरगड्डा में भटक रही युवती के बारे में पुलिस को सूचना दी,इस संबंध में युवा समाजसेवी नंदू ने बताया कि अरगड्डा में भटक रही एक युवती को देखा गया। जिसकी खबर हम लोगों ने पुलिस को दी।