पतरातू: करमाली टोला में केंद्रीय मिलन सरहुल समिति ने की सरहुल पूजा
भुरकुंडा पटेल करमाली टोला स्थित सरना स्थल पर केंद्रीय मिलन सरहुल समिति भुरकुंडा कोयलांचल के तत्वावधान में सरहुल पूजा की गई। पाहन माना मुंडा ने सखुआ पेड़ के समक्ष पारंपरिक तरीके पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा के उपरांत पाहन ने श्रद्धालुओं को तिलक लगाया और फूल खोंसी कर आशीर्वाद दिया। वहीं चना और गुड़ का प्रसाद भी बांटा गया।