गुरूर: ग्राम भेजा मैदानी में टैक्स देने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण, ग्रामसभा में हुआ हंगामा
Gurur, Balod | Apr 14, 2026 ग्रामीणों द्वारा लगातार सरपंच सचिव को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन व्यवस्था मे सुधार नहीं होने से ग्रामीणो मे नाराजगी है। बिजली टैक्स लेने के बाद भी शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है। सामुदायिक शौचालय मे तीन साल से ताला लटका हुआ है, गांव में पाइप लाइन का विस्तार के बाद भी पानी नही मिल रहा है। ग्रामीणो को मजबूरी में हैंडपंप का पानी उपयोग करना पड़ रहा है।