राघोगढ़: राघोगढ़ में यादव समाज सर्व समाज के साथ मनाएगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी, राघोगढ़ मंदिर में हुई बैठक में लिए गए कई निर्णय
Raghogarh, Guna | Jul 28, 2024 राघोगढ़ में यादव समाज की बैठक हुई। इस दौरान राघोगढ़ विकासखंड के यादव समाज के लोग बैठक में शामिल हुए। यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने 28 जुलाई को बताया, राघोगढ़ में यादव समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी भव्यता के साथ मनाई जाएगी। जिसमें सर्व समाज के लोग शामिल होंगे। बैठक में सर्वसहमति से कार्य योजना बनाई गई। अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।