राघोगढ़: जिला पंचायत का कर्मचारी बता कर एक शख्स ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष से की 2 लाख 50 हजार रूपए की ठगी, मामला हुआ दर्ज
Raghogarh, Guna | Jul 27, 2024 राघोगढ़ की साड़ा कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सैनी पर ठगी का मामला दर्ज हुआ है। फरियादी रविंद्र रघुवंशी भाजपा जिला उपाध्यक्ष निवासी गुना ने पुलिस को बताया, 15वें वित्त आयोग का 5 पंचायतो में फंड दिलवाने के नाम पर 8 सितंबर 2023 को जिला पंचायत कर्मचारी बताकर ढाई लाख रुपए लिए थे। अभी तक ना फंड मिला ना रुपए वापस मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।