राघोगढ़: पाटन झरपई रोड पर धार्मिक संगठन के लोगों ने गोवंश से भरे पिकअप वाहन को पकड़ा, पुलिस ने की कार्यवाही
Raghogarh, Guna | Jul 28, 2024 जामनेर थाना क्षेत्र में पाटन झरपई रोड पर बजरंग दल के कार्यकर्ता फरियादी नीरज मीना, रतन विश्वकर्मा, आनंद प्रजापति ने पुलिस को बताया, कार्यकर्ताओं के साथ अवैध गोवंश से भरे पिकअप वाहन को पकड़ा है। चार गायों को मुक्त कराया गया। एक गाय गंभीर घायल होने पर उपचार कराया। पुलिस ने वाहन जप्त कर मामला दर्ज किया है। पिकअप वाहन का चालक और उसके साथी मौका पाकर भाग निकले।