मुज़फ्फरनगर: टाउन हॉल मैदान से संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर शोभायात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी ने किया
टाउन हॉल मैदान से बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती वीरमति एवं नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा में सुंदर-सुंदर झांकियां,डीजे बैंड बाजे मौजूद रहे। जिसमें एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत सुरक्षा को लेकर मौजूद रहे