मुज़फ्फरनगर: भोपा रोड पर खड़े ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित मखियाली में बुधवार को एक खड़े खाली ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक सड़क से हटकर एक गली वाले रास्ते में खड़ा था, जब अचानक उसमें धुआं उठता देखा गया। कुछ ही देर में आग ने ट्रक के अगले हिस्से को चपेट में ले लिया।