बोकारो में Gen Z सड़क पर ! नौकरी की मांग को लेकर DC ऑफिस गेट पर प्रदर्शन
Bokaro: जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे और DC कार्यालय के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी युवाओं ने लंबित बहाली प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की। उनका कहना है कि वर्षों से इंतजार कर रहे बेरोजगारों को सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, लेकिन रोजगार नहीं।
विधायक जयराम महतो ने युवाओं की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि जब पद खाली हैं तो सरकार को जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात कही।
छात्र नेता युगदेव महथा ने कहा कि बोकारो में होमगार्ड और चौकीदार बहाली नहीं होने से युवा परेशान हैं। कई बार मांग पत्र देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
#bokaro #BokaroNews #JharkhandNews #StudentProtest #Unemployment #JairamMahto
Chas, Bokaro | Jul 28, 2026