परिहार: ग्राहकों से लाखों की हेराफेरी, सीएसपी संचालक फरार
भारतीय स्टेट बैंक एडीबी शाखा से जुड़े सीएसपी संचालक महेश कुमार पर ग्राहकों के खातों से लाखों की हेरा-फेरी का आरोप लगा है। संचालक पर आरोप है कि उन्होंने कई खातों से अवैध निकासी की और खाते में पैसे जमा करने आए लोगों को फर्जी रसीद थमा दी।अब तक 5.25 लाख से अधिक का गबन सामने आया है, जबकि राशि और अधिक होने की आशंका है।