परिहार: चगेनवा में रितु जयसवाल ने कहा, बिहार में बदलाव ही समाधान है
परिहार प्रखंड के खैरवा मलाही पंचायत के चगेनवा में पूर्व प्रत्याशी रितु जयसवाल ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पानी की किल्लत और कर्ज के बोझ से जूझ रही महिलाएं अब परिवर्तन चाहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 वर्षों की एनडीए सरकार ने न तो रोजगार दिया और न ही शुद्ध पेयजल, जिससे हर तरफ त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई हैं।